चंडीगढ़। पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के चलते शहर में बुधवार और वीरवार को वीवीआईपी मूवमेंट अधिक रहेगी। चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को कई सड़कें बंद रहेंगी और कई पर रूट डायवर्ट किया जाएगा।
वीवीआईपी आवागमन के दौरान दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यून चौक, पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से ढिल्लों बैरियर तक यातायात को डायवर्ट/प्रतिबंधित किया जाएगा। सुबह करीब 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक इन सड़कों को सामान्य ट्रैफिक आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कुछ अन्य सड़कों पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित/डायवर्ट की जा सकती है। वाहन चालक किसी भी भीड़/असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। वाहन चालक अपने वाहनों को साइकिल ट्रैक/पैदल यात्री मार्ग और नो पार्किंग एरिया पर पार्क न करें अन्यथा कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और वाहनों को टो करके ले जाया जाएगा।