फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: चंडीगढ़ में 800 लोगों से लाखों रुपये लेकर नौकरी दी, सैलरी नहीं मिलने पर पीड़ितों का हंगामा

Tue, 21 May 2024 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

करीब 5 से 6 महीने पहले सिमर खेरवाल निवासी जामपुर पंजाब ने हॉर्टिकल्चर विभाग में नौकरी पर रखने के लिए लोगों से पैसे लिए थे। नौकरी पर रखने के बाद उन्हें 6 महीने में महज एक महीने की ही तनख्वाह दी गई है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में करीब 800 लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। ये एक महीने में ऐसा दूसरा मामला है। सैकड़ों लोगों से ठेकेदार ने 80 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक रिश्वत लेकर नौकरी पर रखा, लेकिन पिछले छह महीने में इन लोगों को महज एक बार ही 18050 रुपये वेतन दिया गया। बाकी पांच माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। नाराज लोगों ने मंगलवार को पुराने सचिवालय में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन





इन लोगों को सिमर खेरवाल नाम के ठेकेदार द्वारा चंडीगढ़ के हॉर्टिकल्चर विभाग में अल्टीमेट मैनपॉवर हाउस कीपिंग फर्म में नौकरी पर रखवाया था। हंगामा करने वाले लोगों में मलोया निवासी सावित्री, पूजा, रेनू, सावित्री सहितअन्य लोगों ने बताया कि करीब 5 से 6 महीने पहले सिमर खेरवाल निवासी जामपुर पंजाब ने हॉर्टिकल्चर विभाग में नौकरी पर रखने के लिए उनसे पैसे लिए थे। सभी लोगों ने ठेकेदार को सुपरवाइजर व एजेंटों के जरिए नकद पैसे दिए थे। लेकिन नौकरी पर रखने के बाद उन्हें 6 महीने में महज एक महीने की ही तनख्वाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को शहर में ग्रीन फील्ड, पार्क, चौक-चौराहें सहित हॉर्टिकल्चर विभाग के तहत अलग-अलग जगह पर साफ-सफाई के काम के लिए रखा गया था। वेतन नहीं मिलने के कारण यह लोग सुबह पहले मलोया थाने में पहुंचे लेकिन वहां पुलिस कार्रवाई नहीं होने के कारण यह लोग सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में पहुंच गए।  लेकिन यहां भी इनकी किसी ने नहीं सुनी तो यह लोग अब पुराने सचिवालय कार्यालय की बिल्डिंग में पहुंच गए और बाहर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। इन लोगों द्वारा ठेकेदार सहित पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। इन लोगों की मांग है कि इन्हें पांच महीने का वेतन दिया जाए और उन्हें नौकरी पर रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें