फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक, लोगों को मिले 8 बड़े तोहफे

Thu, 04 Feb 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और जनता को 8 तोहफे दिए गए। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को फैसलों की जानकारी दी।
विज्ञापन


इन योजनाओं को हरी झंडी
- सबके लिए आवास
- खेल प्राधिकरण का गठन
- गुड़गांव-फरीदाबाद में छह उप तहसीलें
- मैट्रो क्षेत्र में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट पालिसी
- सोसायटी पंजीकरण कानून में संशोधन
- नई इंटीग्रेटिड पालिसी को मंजूरी
- गढ़िया लोहार जाति तपड़ीवास समुदाय में शामिल
- सूरजकुंड मेला अब हमेशा के लिए टैक्स फ्री

वहीं मंत्रिमंडल उप-समिति की सिफारिशों पर विचार के बाद सरकार ने प्रदेश में अवैध कालोनियां बनने से रोकने और सबको सस्ते आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दीन दयाल आवास योजना को मंजूरी दी है।

इसके अलावा, सरकार ने नई इंटीग्रेटिड लाइसेंसिंग पालिसी, प्रदेश के जिन क्षेत्रों में मैट्रो चल रही है, वहां मैट्रो लाइन के दोनों ओर 500 मीटर क्षेत्र में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजनाओं के लिए ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट पालिसी, भूमि रिकार्ड को दुरुस्त करने के लिए जिला गुड़गांव व फरीदाबाद में तहसीलों को पुनर्गठित करने के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए गुड़गांव में चार और फरीदाबाद में दो उप तहसीलें बनाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


इनकी घोषणा जल्द की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में गढ़िया लोहार जाति के उत्थान के लिए उसे तपड़ीवास समुदाय में शामिल करने का फैसला किया गया है, वहीं रिहायशी इलाकों में संचालित उद्योगों को स्थानांतरित करने के लिए ‘स्थानांतरण नीति’ को भी मंजूरी दी गई है।

मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सोसाइटी पंजीकरण एवं विनियमन नियम, 2012 में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनके अलावा, खेल ढांचे के विकास और खेल सामग्री एवं उपकरणों की खरीद के लिए एक खेल एवं शारीरिक उपयुक्तता प्राधिकरण के गठन को भी मंजूरी दी गई।

हरियाणा पुलिस में पाइप बैंड स्टाफ के कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसरों को तर्कसंगत बनाने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब पुलिस नियम, 1934 में संशोधन को मंजूर कर लिया गया।

इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेल-2010 में गोल्ड विजेता शूटर हरप्रीत सिंह को पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल ने शहीद रमेश कुमार और शहीद प्रदीप सिंह के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने फैसले पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें