चंडीगढ़। ओलंपियन और पूर्व राष्ट्रमंडल खेल में डीएवी कॉलेज की छात्रा मनु भाकर एमपी राज्य शूटिंग अकादमी (एमपीएसएसए) रेंज में ट्रायल के दौरान सबसे सफल शूटर के तौर पर उभरीं। वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल जीतकर ओलंपिक चयन ट्रायल (ओएसटी) राइफल/पिस्टल में सबसे सफल शूटिंग एथलीट बनीं। वहीं, दस मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में ट्रायल में उनकी चौथी जीत रही। मनु ने रविवार को ओएसटी टी4 एयर पिस्टल फाइनल में 240.8 का स्कोर बनाया, जिससे मौजूदा एशियाई खेलों की चैंपियन पलक 4.4 अंक से दूसरे स्थान पर रहीं। रिदम सांगवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। भारत के राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए अगला टूर्नामेंट इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल होगा। यह 31 मई से 8 जून तक जर्मनी के म्यूनिख में होगा।