फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाएं : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखीदादरी और रेवाड़ी से आए भाजपा पदाधिकारियों से की मुलाकात
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए राज्य सरकार हर संभव कार्य कर रही है। सरकार लोगों के लिए कई सेवाएं लेकर आई है। ऑनलाइन सेवाओं की वजह से घर बैठे लोगों के काम हो रहे हैं। उन्हें लाइन में नहीं लगना पड़ रहा है। यह बातें उन्होंने बुधवार को महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखीदादरी और रेवाड़ी से आए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वह सरकार की योजनाओं और सेवाओं को एक-एक जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिछले तीन महीने से सरकार व संगठन के बीच बने गैप को कम करने के लिए जिले के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं। इसके साथ ही वह उन्हें जिम्मेदारी भी देते हैं कि वह सरकार की योजनाओं को प्रचार-प्रसार करें, ताकि लाभार्थी उसका फायदा उठा सकें। इस दौरान उन्होंने चारों जिलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें