फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा के किसान संतुष्ट, जितना हम दे रहे उतना पंजाब दे तो आधी समस्याएं हल हो जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को प्रेसवार्ता में कहा कि हरियाणा का किसान संतुष्ट है। हम 14 फसलें एमएसपी पर खरीदते हैं। फसलों के नुकसान पर मुआवजा सीधे खाते में डालते हैं। जमीन का अधिग्रहण नहीं करते। यदि किसी किसान को जमीन बेचनी है तो वह ई-भूमि के पोर्टल पर डाल देता है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। पंजाब सरकार कितनी फसलों को एमएसपी पर खरीदता है, एक या दो। यदि पंजाब के किसान अपनी मांगें पंजाब सरकार के सामने रखें और सरकार उनकी मांगें मान ले तो आधी समस्याएं तो वहीं खत्म हो जाएगी।


चढूनी की तारीफ की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को प्रेस वार्ता में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं गुरनाम सिंह चढूनी की प्रशंसा करता हूं, जिन्होंने कहा कि हम चुनाव लड़कर जाएंगे और किसानों की मांगें लोकसभा और विधानसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन



मोदी का ग्राफ नीचे नहीं आएगा, बल्कि बढ़ेगा

पंजाब के किसान नेता डल्लेवाल के पीएम मोदी का ग्राफ नीचे लाने वाले बयान पर मनोहर लाल ने कहा कि इससे उनकी (डल्लेवाल) सोच का पता चलता है। यह एक राजनीतिक बयान है। जिस तरह से वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, क्या उससे पीएम मोदी का लोग समर्थन करना बंद कर देंगे, बल्कि उनका समर्थन बढ़ेगा। क्योंकि सच्चाई सबके सामने आ रही है और लोग भी किसान नेताओं के तरीके पसंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसी का सहयोग तो जरूर है
किसान संगठनों का आंदोलन राजनीति से प्रेरित होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि उनका व्यवहार देखकर लगता है कि उन्हें किसी का सहयोग है। पंजाब सरकार चाहती तो उन्हें रोकने की कोशिश करती। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। कहीं न कहीं कोई अंडरस्टैडिंग रही होगी। दिल्ली वाले तो कहते हैं कि हम किसानों के आंदोलन के साथ हैं। मांगों का तो समर्थन किया जा सकता है, लेकिन जिस तरह से किसान नेता आंदोलन चला रहे हैं, उसका समर्थन करने से गलत संदेश जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें