फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कबीर कुटीर में 30 मिनट मनोहर व दुष्यंत की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन टूटने के बाद पहली बार मिले पूर्व सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद वीरवार को पहली बार पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पूर्व सीएम मनोहर लाल की मुलाकात हुई। दुष्यंत शाम को सीएम आवास कबीर कुटीर पहुंचे और मनोहर से करीब 40 मिनट मुलाकात की। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। इस दौरान दुष्यंत ने मनोहर से आशीर्वाद लिया और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

दोनों पिछले साढ़े चार साल एक साथ थे। हर दूसरे दिन बातचीत होती रहती थी। गठबंधन टूटने के बाद न तो जजपा ने भाजपा को कोसा और न ही भाजपा की ओर से कोई अनाप-शनाप बयान आया। ऐसे में दोनों के बीच मुलाकात स्वभाविक थी। वीरवार को दुष्यंत चंडीगढ़ में थे। पहले उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद वह मनोहर लाल से मिलने पहुंच गए। मुलाकात के बाद वह अपनी कोठी वापस आ गए। दुष्यंत अपनी सरकारी कोठी को खाली करने की तैयारी में है। सरकारी गाड़ी और सुरक्षाकर्मी वह पहले ही लौटा चुके थे। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम मनोहर लाल भी जल्द ही कबीर कुटिया से करनाल जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें