फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौत से पहले मंजीत की आखिरी गुहार-मुझे आग लगाने वालों को मत छोड़ना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाबी इंफ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पीजीआई के बिस्तर पर बेहद दर्द में खुद को आग लगाने वालों को सजा दिलाने की गुहार लगाती सुनाई दे रही है। वीडियो में मंजीत ने शुभी, नेहा और दो युवकों का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने उसे मोरिंडा ले जाकर आग लगाई। गंभीर रूप से झुलसी मंजीत करीब दो महीने तक पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझती रही थी और 26 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को यह वीडियो उसकी बहन ने सौंपा है और इसकी जांच की जा रही है।
मंजीत वीडियो में कहती सुनाई दे रही है कि वह डेढ़ महीने से अस्पताल में है और बहुत तकलीफ में है। इसके बाद वह आरोप लगाती है कि शुभी, नेहा और दो युवकों ने उसे मोरिंडा ले जाकर आग लगा दी। वह इन्हें नहीं छोड़ने की अपील करती है। मंजीत की मां कांता देवी ने भी बेटी के साथ हुई घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच में एक और अहम तथ्य सामने आया है। पुलिस ने परमिंदर उर्फ पिंदा को गिरफ्तार किया है जो रिमांड पर है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पिंदा ने बताया कि मंजीत की हत्या मोरिंडा में नहीं बल्कि चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में हुई थी। इसके बाद उसे मोरिंडा ले जाकर जलाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मामले का मुख्य आरोपी रिंकू है जिसके साथ मंजीत के संबंध थे। दोनों के बीच विवाद चल रहा था और हत्या से पहले बहस व मारपीट होने की बात भी सामने आई है। पिंदा ने पुलिस को बताया कि उसने केवल रिंकू का साथ दिया था।
विज्ञापन

मंजीत खरड़ में रह रही थी और उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में उसके तीन महीने की गर्भवती होने का भी खुलासा हुआ है। डीएसपी गुरजीत कौर ने कहा कि मंजीत की बहन ने पुलिस को वीडियो सौंपा है और उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें