फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शिफ्टिंग: 2016 में दिया था शपथ पत्र, अब होगा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट को शिफ्ट करने का मामला नया नहीं है। वर्ष 2016 में यूटी प्रशासन ने हाईकोर्ट में सेक्टर-39 में जल्द से जल्द मंडी शिफ्ट करने का शपथ पत्र दिया था, जिस पर चार साल बीत जाने के बाद भी अमल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पीयूसीएल ने यूटी प्रशासन को पत्र भेजकर हाईकोर्ट में चार साल पहले दिए गए शपथ पत्र की याद दिलाई है। पत्र में पीयूसीएल ने शीघ्र ही कार्रवाई की मांग की है। पीपल यूनियन फॉर्म सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) ने दिए पत्र में लिखा है कि वर्ष 2016 मे चंडीगढ़ प्रसाशन ने हाईकोर्ट शपथ पत्र दिया था कि 31 अगस्त तक सेक्टर 26 मंडी को 39 में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
इस शपथ पत्र को दिए चार साल का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक अमल नहीं हो पाया है। ऐसे में सेक्टर-26 में किरायेदारों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्हें शोरूम मालिकों को किराये के रूप में लाखों रुपये देने पड़ रहे हैं। मंडी में कार्य करने वाले कुछ व्यापारियों ने बताया कि 26 की सब्जी मंडी मे कुल 168 आढ़ती काम कर रहे हैं, जिनमें से करीब 140 आढ़ती ऐसे हैं जिन्होंने शोरूम मालिकों से रेंट पर ऑफिस लिए हुए हैं। किराये के रूप में मोटी रकम इन आढ़तियों से ली जा रही है।
विज्ञापन

26 मंडी में अतिक्रमण बड़ी समस्या
सेक्टर-26 की मंडी में जगह-जगह पर अतिक्रमण किया जा चुका है, जिससे मंडी परिसर का क्षेत्र काफी कम हो चुका है। इस अतिक्रमण के विषय में मार्केट कमेटी सहित अन्य सभी अधिकारियों को भी जानकारी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीयूसीएल ने पत्र लिखकर इस मामले में यूटी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
कोट्..
मंडी शिफ्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। वीरवार को यूटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसको लेकर दोनों मंडियों का दौरा किया है। आढ़तियों और व्यापारियों से भी वार्ता की है। जल्द ही मंडी शिफ्टिंग को लेकर निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन

-जरनैल सिंह मावी, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें