री-कारपेटिंग के कारण मध्य मार्ग स्थित जंक्शन-42 (सेक्टर-26-26ई/सेक्टर-27-28) सब्जी मंडी वाले राउंड अबाउट पर रात के समय ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। यहां ट्रैफिक 9 से 12 मई तक रात 10 से सुबह 6 बजे तक डायवर्ट रहेगा। इस राउंड अबाउट की हालत काफी खस्ता है। चारों ओर बड़े गड्ढे हैं। जिस कारण कई बार हादसे की स्थिति बन जाती है।