फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कर्ज से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मक्खनमाजरा स्थित कबाड़ी मार्केट के पीछे जंगल में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शु्क्रवार सुबह 9 बजे किसी ने शव को पेड़ से लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। मौलीजागरां थाना पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरा और कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 25 साल के सनोज पासवान के रूप में हुई। वह मक्खनमजारा की कबाड़ी मार्केट में काम करता था। पुलिस के मुताबिक सनोज पासवान मक्खनमाजरा में सास, ससुर और पत्नी के साथ रहता था। वह मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। जांच में सामने आया कि सनोज पासवान ने चार लाख का कर्ज ले रखा था, जिसे वह लौटा नहीं पा रहा था। शायद इसी दबाव में शुक्रवार रात को शराब पीने के बाद पेड़ से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 अस्पताल के शवगृह में रखवा कर परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें