चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब के एक 27 वर्षीय युवक नरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। वह सेक्टर-17 में एक इमिग्रेशन का ऑफिस चलाता है। आरोप है कि उसने इस फर्म की रजिस्ट्रेशन नहीं करवाई और न ही उसका पुलिस सत्यापन कराया। वहीं, इसकी एनओसी भी नहीं ली गई है। ऐसे में जिला अदालत के आदेशों की अवहेलना की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। फिलहाल जांच जारी है।