कीरतपुर साहिब में एक व्यक्ति थार के साथ नहर में गिर गया। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह नहर में डूब गया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि थार में उसके अलावा कितने लोग सवार थे। काले रंग की थार गाड़ी सोमवार सुबह करीब नौ बजे नहर में गिर गई। राहगीरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन काली थार नहर में समा गई। पुलिस ने सर्च शुरू कर दी है।