फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौली गांव में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, गले में नुकीली चीज से गहरा घाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौली गांव में वीरवार रात 51 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति सुरेश कुमार के गले में किसी नुकीली चीज लगने से करीब 10 सेंटीमीटर गहरा घाव बना हुआ है। सुरेश मौली गांव में परिवार के साथ रहता था। मौलीजागरां थाना पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस का मनाना है कि सुरेश कुमार घर पैदल जाते समय मोहल्ले में स्लीप होकर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि इस मामले की सूचना मौलीजागरां थाना पुलिस को सेक्टर-6 पंचकूला अस्पताल से मिली थी। पुलिस टीम ने अस्पताल जाने के बाद सुरेश कुमार को देखकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। घटना वीरवार रात 8:30 की है। मोहाली में टेलर का काम करने वाला सुरेश कुमार काम से लौट कर गांव में घर की तरफ जा रहा था। सुरेश कुमार की पत्नी सुनीता और उसके बच्चों ने बताया कि मोहल्ले में गिरा देखकर लोगों ने उनको सूचना दी। सुरेश घर से करीब 100 मीटर दूरी पर गिरा हुआ था। परिजन उसे उठाकर तुरंत पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। मरने वाले सुरेश कुमार की दो बेटियां और दो बेटे हैं। देर रात अस्पताल में पूरे परिवार पहुंचा हुआ था। इस सदमे के बाद परिवार का बुरा हाल था। वहीं, कोई भी सुराग या व्यक्ति सामने नहीं आया जो पुलिस को यह बता सके कि किसी ने उसकी गर्दन पर चाकू मारा है या फिर गिरने से उसकी गर्दन पर कोई नुकीली चीज लगी है, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। वहीं मरने वाले सुरेश कुमार के बेटे रोहित का कहना कि यह भी कहना कि देखने में लगता है कि किसी ने उनकी गर्दन पर चाकू मारा, क्योंकि घाव काफी गहरा है। रोहित का कहना कि गर्दन में घाव के अलावा उनके शरीर पर भी दो जगह भी घाव हैं। हालांकि मरने वाले व्यक्ति का मोबाइल फोन और जेब में पड़े पैसे आदि सब उसके पास ही था। मौलीजागरां पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी एंगल पर जांच करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें