फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के लिए बैक हो रही बस के नीचे दबकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित मार्केट के पास बैक हो रही बस के पहिये के नीचे दबकर लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने बस चालक मोहिंदर सिंह निवासी पंजाब के जिला लुधियाना के टांडा के गांव कुशल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 46 मार्केट के पास हादसा हुआ है। सूचना पर सेक्टर 34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि बस सेक्टर 46 के पास पार्क की जा रही थी। इस दौरान बस को बैक करते समय व्यक्ति पहिये के नीचे आकर बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं, घटना के बाद थाना पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई है। जांच में सामने आया कि व्यक्ति मार्केट व आसपास के एरिया में रहकर गुजारा करता था। वहीं, पुलिस बस को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें