चंडीगढ़ सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-31 थाने के लॉकअप में देर रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना पाते ही मृतक के परिजन थाने में पहुंचे और पुलिस पर आरोप लगा रहे है। पुलिस द्वारा सोमवार को युवक को एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया था।