चंडीगढ़ पीजीआई में न्यू ओपीडी गेट के बाहर सेक्टर-11 डिवाइडिंग रोड के पास बने फुटपाथ पर सोमवार को एक युवक ने चाकू से अपनी गर्दन काट ली। युवक ने चाकू से गर्दन को दोनों साइड में से काटा। सूचना पाते ही सेक्टर-11 थाना पुलिस व पीजीआई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ युवक को गंभीर हालत में इमरजेंसी में दाखिल करवाया है। युवक ने खुद की गर्दन क्यों काटी, इस बारे में अभी कुछ भी कारण स्पष्ट नहीं है।