पंजाब के मोगा में एक आदमी को जंजीरों से बांधकर पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मोगा के गोलिया खुर्द गांव में एक शख्स को जंजीरों से बांधकर पीटा गया।
पुलिस का कहना है कि पांच लोगों ने आदमी को जंजीर से बांधकर पीटा। उन लोगों को संदेह था कि उस आदमी ने बिजली चोरी की शिकायत की है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य अभी फरार हैं।