चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट में धनास रोड पर नर्सरी के पास एक व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल डड्डूमाजरा निवासी जमील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-20 निवासी हरमिंदर सिंह ने उस पर हमला किया। घटना 10 नवंबर की बताई जा रही है। हमले में जमील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मलोया थाना पुलिस ने आरोपी हरमिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।