फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जुए में इस्तेमाल की जाने वाले राशि 51 हजार रुपये नकदी, मोबाइल और रसीद बुक बरामद की है। आरोपी की पहचान विनोद गर्ग वासी चिनार हाइट्स ढकोली के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि वह ढकोली फाटक के पास पुलिस पार्टी के साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली के विनोद गर्ग नामक व्यक्ति पंचकूला शॉपिंग कांप्लेक्स के नजदीक टी-100 वुमन क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा है। सूचना के आधार पर छापामारी कर आरोपी विनोद गर्ग को उक्त सामान समेत गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें