सरकार अपने विधायकों को बहुत जल्द एक बड़ा तोहफा देगी। इसके लिए योजना तैयार हो गई है। अमल करना बाकी है। दरअसल, हरियाणा के विधायकों को चंडीगढ़ में रिहायशी सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 25 करोड़ रुपये लागत से 28 फ्लैटों का निर्माण स्थानीय एमएलए हास्टल क्षेत्र की खाली पड़ी भूमि पर किया जाएगा।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल ने बुधवार को भूमिपूजन कर इन फ्लैटों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। हवन यज्ञ में विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल और उपाध्यक्ष संतोष यादव, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री राव नरबीर सिंह व अन्य विधायकों ने भी आहुति दी।
कंवर पाल ने बताया कि इन फ्लैटों का निर्माण कार्य 21 महीनों की अवधि के भीतर पूरा किया जाएगा। निर्मित किए जाने वाले इन 28 फ्लैटों में 16 फ्लैट तीन मंजिले और 12 फ्लैट दो मंजिले होंगे।
इन फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रदेश के विधायकों को चंडीगढ़ में रिहायश की कोई दिक्कत नहीं होगी।