फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी को मिली माका ट्रॉफी, पीयू समेत सभी कॉलेजों में मनाया गया जश्न

Sat, 31 Aug 2019 12:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
माका ट्रॉफी का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 13 साल बाद मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी मिली है। इस बड़ी कामयाबी का जश्न पीयू ने शुक्रवार को शानदार ढंग से मनाया। ट्रॉफी के साथ गाड़ियों में खड़े होकर जुलूस निकाला गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा ट्रॉफी पर की गई।
विज्ञापन


वीसी ऑफिस से निकाले गए इस जुलूस में पीयू का हर कोई व्यक्ति शरीक हुआ। यह ट्रॉफी कई कॉलेजों में भी घुमाई गई। पीयू वीसी ने संदेश दिया कि यह ट्रॉफी आप सबकी बदौलत आई है। आगे भी ऐसे ही ट्रॉफी पीयू को मिले और फिर जश्न का मौका मिले। उन्होंने कहा, हर संभव खेलों को आगे बढ़ाने के लिए काम होगा। बता दें वीरवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति की ओर से वीसी को यह ट्रॉफी प्रदान की गई थी।

जुलूस का शुभारंभ वीसी कार्यालय से वीसी प्रो. राजकुमार, सांसद एवं पीयू फेलो किरण खेर ने किया। ढोल नगाड़े बजाए गए। यहां से गाड़ियों का काफिला आर्ट्स ब्लॉक से होते हुए गांधी भवन पहुंचा। वहां स्वागत हुआ और पुष्पवर्षा की गई। मार्केट होते हुए एडमिन ब्लॉक पहुंचे और फिर वीसी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पीयू फेलो, अधिकारी, शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए। उसके बाद यह ट्रॉफी पीजीजीसी सेक्टर- 11 कॉलेज पहुंचे। यहां स्वागत हुआ और पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन


प्रिंसिपल डॉ. रमा अरोड़ा भी रहीं। स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. परमिंदर सिंह अहलूवालिया, एफडीओ विक्रम नैयर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह, पीयू फेलो नीरू मलिक, डॉ. गुरमीत सिंह आदि रहे। उधर, कुछ छात्र संगठनों का कहना है कि चुनाव के लिए आचार संहिता लगी है और जुलूस निकाला गया। पुलिस से अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें