फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी लापरवाही: पॉजिटिव मरीज को एकांतवास में भेजा, निगेटिव को आइसोलेशन वार्ड में

Wed, 06 May 2020 12:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला ( पंजाब)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

बरनाला में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मरीज को स्कूल में एकांतवास में रख दिया और उसके नाम वाले एक निगेटिव व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया। तीन मई को श्री हजूर साहिब से आए श्रद्धालुओं की कोरोना रिपोर्ट आई तो उसमें 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक कुलदीप नाम का व्यक्ति था।

विज्ञापन


विभाग ने उसकी जगह एक अन्य कुलदीप सिंह को आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया। संक्रमित कुलदीप को संघेडा कॉलेज में एकांतवास में रखा गया । यह दोनों व्यक्ति एक साथ श्री हजूर साहिब गए थे और दोनों को संघेडा कॉलेज में एकांतवास में रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग को इस बात का पता उस समय लगा जब कुलदीप सिंह का आधार कार्ड मिलाया गया। तब पता चला कि यह वो कुलदीप नहीं है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

इसके बाद तुरंत कुलदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह को संघेडा कॉलेज से आईसोलेशन सेंटर में भेजा गया। कुलदीप सिंह ने कहा कि पहले उनको कहा गया कि आपको जल्दी ही यहां से बदल दिया जाएगा, लेकिन शाम को उसे गाड़ी में बिठाकर खुड्डी रोड पर बने आइसोलेशन वार्ड में ले गए। वहीं मरीज को शिफ्ट किए जाने के 12 घंटों बाद भी सिविल सर्जन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन


सीएमओ गुरिंदवीर सिंह ने कहा कि उनको इस बारे कोई जानकारी नहीं है। वह इस संबंध में रिपोर्ट लेते हैं। एसएमओ ज्योति कौशल ने कहा कि आइसोलेशन सेंटर में दो वार्ड बनाए हुए हैं, एक में संदिग्ध मरीजों को रखा जाता है, जबकि दूसरे वार्ड में पॉजिटिव मरीजों को रखा जाता है। एक नाम होने के कारण यह घटना घटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें