मनीमाजरा। रेलवे लाइट प्वाइंट पर मंगलवार सुबह 6.30 बजे एक महिंद्रा पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे सेक्टर-26 मंडी से सब्जी लेकर जीरकपुर जा रहा ऑटो जब रेलवे लाइट प्वाइंट से रेलवे स्टेशन की ओर मुड़ने लगा तो पंचकूला की तरफ से आ रही महिंद्रा पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया। वहीं ऑटो में बैठे 3 लोग भी घायल हो गए।
घायलों में ऑटो चालक राजकुमार और उप राम और उसका भाई सुगंध पाल थे। इन्हें पुलिस सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में ले गई, जहां राजकुमार और उप राम की तो इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। वहीं सुगंध पाल का अभी इलाज चल रहा है। वहीं आईटी पार्क थाना पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर महिंद्रा पिकअप के चालक अजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। संवाद