फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला मोर्चा ने स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा के नेतृत्व में सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में कम ईंधन एवं जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देना, ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और परिवारों में पोषणयुक्त भोजन की संस्कृति को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कम ईंधन तथा बिना तेल के तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें