फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की महत्वाकांक्षी मुहिम का 'चेहरा' बनेंगी माधुरी

Tue, 20 Jan 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के महाअभियान 'बेटी ही बचाएगी' की ब्रांड अंबेसडर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पीएम मोदी की नई महत्वाकांक्षी मुहिम की ब्रांड अंबेसडर हो सकती हैं। गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को पानीपत में राष्ट्रीय अभियान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी को योजना की लांचिंग के दौरान माधुरी दीक्षित मंच पर मौजूद रहेंगी। मोदी 22 जनवरी को पानीपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। देश भर के 100 जिलों में गिरते लिंगानुपात को सुधारने के मद्देनजर यह अभियान शुरू किया गया है।

इसमें हरियाणा के 12 जिलों को शामिल किया गया है। इन जिलों में झज्जर जिला नीचे से दूसरे नंबर पर है, लेकिन झज्जर के हालात सुधरने से हरियाणा को भी राहत की आस बंधी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले एक अभियान से जुड़ी हैं माधुरी

फिलहाल इस बात पर विचार चल रहा है कि माधुरी दीक्षित प्रभावी ढंग से इस अभियान को लागू करने में सरकार की मदद कर सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि माधुरी दीक्षित मध्यप्रदेश सरकार के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अभियान (ममता) के साथ पहले से ही जुड़ी हैं। वहां के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने इस अभियान की शुरुआत की थी।

मध्यप्रदेश में 26 जून से यूनिसेफ की मदद से यह अभियान चल रहा है। फिलहाल प्रदेश सरकार का पूरा अमला इस कार्यक्रम को सफल बनाने के काम में जुटा है।

खटटर सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मोदी का हरियाणा में यह पहला दौरा है, और हरियाणा को इस काम के लिए स्वयं मोदी ने चुना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें