चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में मशीन टूल और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी मैकमा के नौवें संस्करण का रविवार को समापन हो गया। चार दिनों तक चले इस एक्सपो में बड़ी संख्या में उद्यमियों और लोगों ने भाग लिया और इसका लाभ उठाया।आयोजक करमजीत सिंह ने बताया कि मैकमा एक्सपो का हजारों लोगों ने फायदा उठाया। एक्सपो में विश्व स्तरीय सुविधाओं का प्रदर्शन किया गया। एमएसएमई की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें एमएसएमई बोर्ड के अधिकारियों ने लोगों को एमएसएमई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एक्सपो के आखिरी दिन प्रायोजकों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार भी दिया गया।
इस मौके पर टोटल एनर्जी (मुंबई), एएआरजीई ऑटोमेशन (मोहाली), एडवांस ग्रुप (नोएडा), एसएस इंजीनियरिंग (लुधियाना), आदिनाथ पॉलिमर्स (दिल्ली) और जयश्री मशीन टूल (राजकोट) भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्षों से मैक्मा एक्सपो का लक्ष्य मशीन टूल उद्योग और स्वचालन प्रौद्योगिकी के विकास में एक प्रमुख योगदानकर्ता बनना है, जो अपने प्रदर्शकों और आगंतुकों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी उद्यमियों को बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी, जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी।