साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है और इसका सभी राशियों पर खास असर रहेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि यह चंद्रग्रहण बेहद खास है। ऐसे में लोगों को बेहद सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
2 of 8
lunar eclipse
21 जनवरी को यानि सोमवार को साल 2019 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। भारतीय समयनुसार यह ग्रहण 20 जनवरी सुबह 10 बजे से लेकर 21 जनवरी की शाम 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से पूर्ण चंद्रग्रहण शुरू होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह केवल अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत में ही दिखाई देगा।
विज्ञापन
3 of 8
lunar eclipse 2019
- फोटो : ani
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्रग्रहण एक अशुभ घटना है और इसकी छाया से बचने के लिए लोग ग्रहण के बाद स्नान-दान करते हैं। इस दौरान चांद देखने की भी मनाही होती है। खासतौर पर कुंवारी कन्याओं, गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों और बुजुर्गों को ग्रहण के चांद से रहने की सलाह दी जाती है। चंद्र ग्रहण के दौरान तो कई काम करने की मनाही होती है लेकिन ग्रहण के बाद अपना रुटीन शुरू करने से पहले भी कुछ नियम पूरे करने होते हैं।
4 of 8
Lunar Eclipse
दरअसल चंद्र ग्रहण का प्रभाव 108 दिन तक माना जाता है। ऐसे में ग्रहण के कारण आई नकारात्मकता दूर करने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ उपाय करने जरूरत होती है। ग्रहण के बाद घर की अच्छी तरह सफाई भी आवश्यक बताई गई है। शनि मंदिर के शास्त्री पंडित उदयवीर ने बताया कि इस ग्रहण का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं किस राशि पर होगा इसका क्या असर…
विज्ञापन
5 of 8
lunar eclipse
मेष राशि- भाग्य वृद्धि, पराक्रम, वृद्धि, खर्च वृद्धि, पेशाब की समस्या, वाहन की क्षति। वृष राशि- पेट की समस्या, परिश्रम में अवरोध, पराक्रम व धन वृद्धि, भाई से कष्ट। मिथुन राशि- वाणी में तीव्रता, आन्तरिक शत्रु एवं रोग, सीने की तकलीफ, दाम्पत्य से कष्ट।
विज्ञापन
6 of 8
lunar eclipse
कर्क राशि- कन्धे एवं कमर का दर्द, विद्या वृद्धि, मनोबल कमजोर भाग्य वृद्धि, मन अशांत। सिंह राशि- गृह एवं वाहन सुख वृद्धि,बुद्धि एवं धन वृद्धि, वाणी में तीव्रता, पैर में चोट या दर्द। कन्या राशि- सीने की तकलीफ, आंतरिक डर, अध्ययन में अवरोध, दाम्पत्य में तनाव, आय में वृद्धि।
विज्ञापन
7 of 8
Lunar eclipse
तुला राशि- धन, पराक्रम और सीने की तकलीफ में वृद्धि, शत्रु विजय परिश्रम में अवरोध। वृश्चिक राशि- धन, बुद्धि एवं विद्या वृद्धि , वाणी में तीव्रता,पराक्रम में वृद्धि, भाग्य वृद्धि। धनु राशि- दाम्पत्य में तनाव या अवरोध, पेट व पैर की समस्या, क्रोध में वृद्धि, मानसिक पीड़ा, आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि।
मकर राशि- दाम्पत्य में तनाव, खर्च वृद्धि, मन अशान्त, पैर में कष्ट, कन्धे या कमर के दर्द। कुम्भ राशि- आय में वृद्धि, सम्मान में वृद्धि, विद्याध्ययन में अवरोध, वाणी तीव्र, रोग एवं शत्रु का समन। मीन राशि- क्रोध में वृद्धि, सम्मान एवं परिश्रम में अवरोध, आय में वृद्धि, मन अशांत।