फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दुनिया से जाते-जाते चार लोगों को नया जीवन दे गईं लुधियाना की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दुनिया से जाते-जाते लुधियाना पूजा अरोड़ा अंगदान कर चार लोगों को नया जीवन दे गईं। पीजीआई में भर्ती पूजा अरोड़ा के ब्रेड डेड घोषित होने के बाद उनके परिवार ने उनकी दो किडनी और कॉर्निया दान करने का निर्णय लिया। उनके पति जगदीश अरोड़ा बोले- ‘अंगदान कर वह दूसरों के जीवन में उम्मीद की किरण जगा कर गई और हमारे दुख को गर्व में बदल दिया।’
विज्ञापन


पूजा 18 जून को पीजीआई में भर्ती हुई और 27 जून को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ऑफिसर प्रो. विपिन कौशल ने बताया कि परिवार की अनुमति लेने के बाद डॉक्टर द्वारा अंग प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। गहन मूल्यांकन के बाद दोनों किडनी, पैंक्रियाज और कॉर्निया को ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त पाया गया और जरूरत मरीजों के साथ क्रॉस मैचिंग की गई। यमुना नगर की 23 वर्षीय युवती के साथ मैचिंग होने पर पैंक्रियाज और किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। दूसरे किडनी ट्रांसप्लांट से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के मरीज की जान बची। दोनों मरीज पीजीआई में भर्ती हैं और किडनी की दुर्बल बीमारी के अंतिम चरण से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर निर्भर थे। इसके अलावा पूजा के कॉर्निया को दो नेत्रहीन मरीजों में ट्रांसप्लांट कर जीवन में रोशनी प्रदान की।
पूजा के पति बोले- कठिन निर्णय, लेकिन ऐसा करना सही कदम था
पूजा के पति जगदीश ने कहा, ‘यह कठिन निर्णय था, लेकिन ऐसा करना सही कदम था। हमारे बुरे समय में पूजा के स्नेह ने हमें अंधेरे से रोशनी दिखाई। वह हमारे जीवन में प्यार और करुणा का प्रतीक थी और उनके अंगदान करने से वह दूसरों के जीवन में उम्मीद की किरण जगा कर गई है।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा-अकल्पनीय निर्णय
पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने अंगदान करने पर परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कठिन समय के दौरान पूजा के परिवार द्वारा उनके अंगदान करने का निर्णय दयालुता का एक अकल्पनीय निर्णय है जो अंग दान के प्रभाव और महत्व को उजागर करता है। उनके परिवार की ताकत और परोपकारिता अत्यधिक सराहनीय है और पीजीआई में हमारे द्वारा कायम किए गए मूल मूल्यों से मेल खाती है।

बेटी बोली- मां हमारे परिवार का दिल, हर पल मिस करेंगे

पूजा की सबसे बड़ी बेटी मान्या ने कहा कि मां हमारे परिवार का दिल थी। हम उन्हें हर पल मिस करेंगे। उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। उनके प्यार और दयालुपन की कोई सीमा नहीं थी। अंगदान कर उन्होंने दूसरों को वही स्नेह और आनंद अनुभव करने का मौका दिया है जो वह हमारे जीवन में लाईं। उन्होंने भाई-बहन अनहद और आरवी समेत अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें