फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने संभाला पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पद, जानें इनके बारे में

Tue, 16 May 2023 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा को संयुक्त राष्ट्र सेना कमांडर के प्रशस्ति से भी सम्मानित किया गया है। वह पश्चिमी कमान मुख्यालय में ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में कमान की विभिन्न परिचालन और प्रशासनिक पहलों का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने सेना की पश्चिमी कमान का प्रभार संभाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने मंगलवार को भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर शर्मा ने चंडीमंदिर में ‘वीर स्मृति’ युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और पश्चिमी कमान के वीरों को श्रद्धांजलि दी। लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। 

विज्ञापन


तीन दशकों से अधिक के कॅरिअर में जनरल शर्मा ने विभिन्न और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। इनमें पश्चिमी क्षेत्र में एक आर्म्ड रेजिमेंट, एक आर्म्ड ब्रिगेड, एक इन्फेंट्री डिवीजन और एक कोर की कमान शामिल है। लेफ्टिनेंट जनरल को उनकी सेवाओं को देखते विभिन्न वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें सेना पदक, विशिष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। 

उन्हें संयुक्त राष्ट्र सेना कमांडर के प्रशस्ति से भी सम्मानित किया गया है। वह पश्चिमी कमान मुख्यालय में ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में कमान की विभिन्न परिचालन और प्रशासनिक पहलों का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें