फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीयू विवाद: छात्रा बोली-मैं सुरक्षित तो उठे सवाल, फिर दुष्कर्म किसके साथ हुआ; पुलिस कर रही है पड़ताल

Thu, 01 Oct 2026 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण शर्मा, जालंधर

सार

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कथित दुष्कर्म को लेकर भड़की हिंसा के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस छात्रा के नाम और वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित घटना से जोड़ा गया, वह खुद कह रही है कि वह सुरक्षित है और उसके साथ कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल... file - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कथित दुष्कर्म को लेकर भड़की हिंसा के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस छात्रा के नाम और वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित घटना से जोड़ा गया, वह खुद कह रही है कि वह सुरक्षित है और उसके साथ कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन

ऐसे में कथित दुष्कर्म किस छात्रा के साथ हुआ, घटना कहां हुई और पीड़िता कौन है, इसका जवाब अभी पुलिस और विवि प्रबंधन के पास भी सार्वजनिक रूप से नहीं है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक छात्रा ने अपना रोल नंबर बताते हुए कहा कि उसके बारे में फैलाई जा रही बातें गलत हैं।

उसने खुद को प्रथम वर्ष की छात्रा बताते हुए कहा कि विरोध-प्रदर्शन देखकर वह घबरा गई थी और रिश्तेदारों के साथ घर चली गई। वीडियो को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें