फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मशीन से हफ्ते में नोट दोगुना करने के लालच में गंवाए 60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मदनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से पांच लोगों ने 60 लाख रुपये की ठगी कर ली। सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करने के साथ ही एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बहादुर सिंह निवासी मदनपुर ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ियों की सेल-परचेज का काम करता है। उसके घर में बिजली का काम होने वाला था। इस दौरान उसका जानकार भरभूर सिंह घर पर आया और बिजली का काम कर दिया। उसके साथ मलकीत सिंह भी था। उसने कहा कि उसके पास एक योजना है जिसमें पैसे दोगुने हो जाते हैं। वह उसकी बातों में आ गया। इसके बाद उसने उसे ऋषि पाल और मनजीत कौर से मिलाया। 15 फरवरी को वह गांव सनेटा में पहली बार मिले और वहां पर उसने 20 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उससे कहा कि उनके पास एक मशीन है जिससे एक हफ्ते में पैसे दोगुने हो जाएंगे। एक हफ्ते का समय बीतने के काफी दिन बाद जब वह उनसे सेक्टर-48 की मोटर मार्केट में मिला तो आरोपियों ने कहा कि पैसे दुगने करने वाली मशीन खराब हो गई है और उसकी कीमत एक करोड़ है। उसे ठीक कराने के लिए पैसों की जरूरत है इसलिए वह 20 लाख रुपये और दे। इस पर वह और उसका दोस्त पैसे लेकर लांडरां पहुंचे जहां से उन्हें वे हरियाणा के गांव में ले गए। वहां मनजीत कौर को उन्होंने 20 लाख रुपये दिए।
इसके बाद मनजीत कौर ने कहा कि मशीन अभी भी नहीं चली है इसलिए आप थोड़े दिन इंतजार करें। फिर वह जब भी उनसे अपने पैसे मांगता तो वे टालमटोल करते रहे। इसके बाद उन्होंने कहा कि मशीन से अभी पैसे नहीं बन रहे हैं। इसके बदले में आप ऋषिपाल का खरड़ में स्थित एक करोड़ का प्लॉट ले लीजिए जोकि वे उन्हें सस्ते में दे देंगे। इसके लिए उन्होंने 20 लाख रुपये और मांगे। इसके बाद सस्ता प्लॉट मिलने के चक्कर में उन्होंने आरोपियों को 20 लाख रुपये और दिए। बाद में आरोपियों ने न तो प्लाट दिया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में सोहाना थाना पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें