फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: औद्योगिक क्षेत्र में फर्नीचर शोरूम में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित एक फर्नीचर के शोरूम में रविवार देर रात आग लग गई। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया है। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद सुबह लगभग चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। मौके पर दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां पहुंचीं। इस भयंकर आग की लपटें देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी और मौके पर दमकल को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन

आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शोरूम में लकड़ी का फर्नीचर होने के चलते आग अचानक तेजी से फैल गई थी। शुरुआत में लगभग एक घंटे के ऑपरेशन के बाद आग थोड़ी कम हुई और पूरी तरह इस पर काबू पाने में थोड़ा ज्यादा वक्त लग गया। दमकल विभाग इस पूरी घटना की जांच में लगा है। शोरूम मालिक से भी जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें