फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी की कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 स्थित वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि समाज की एक विशेष बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी के चेयरमैन कुलदीप ढिल्लोड़ ने की। उन्होंने बताया कि भगवान वाल्मीकि पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में शोभायात्रा आयोजक कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की गई।
विज्ञापन

कुलदीप ढिल्लोड़ को चेयरमैन, सोनू गहलोत और विजय लोहरा को महासचिव, संजीव राही को कार्यालय सचिव बनाया गया है। सतीश मचल, मनोज लारा, पवन अटवाल, अमित अटवाला, करण मकवाना, सुनार बौद्ध, रबिता खैरवाल को सचिव और किरण बाला को महिला विंग की प्रधान बनाया है। वहीं बबिता को महिला विंग की महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवि आदिवाल, तरसेम मचल, राजपाल शंबूक, राजीव बतरा और रिंकू टांक को संयुक्त सचिव, रघुवीर सिंह को कोषाध्यक्ष और ममता डोगरा व ऋषि चौहान को प्रेस सचिव बनाया गया है। सतीश गोगलिए, सताब सिंह, सुंदर, नरेश और माया देवी को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चौधरी गीता राम, चंदू लाल बरला, कालूराम सूद, भगतराज तिसावर, कवरपाल गहलोत, रजिंदर मकवाना एडवोकेट, श्यामलाल घांवरी, अशोक चौटाला, समय सिंह, गुरुचरण सिंह, लव कुमार, मुकेश अनार्य, मास्टर सतबीर, ओम कैलाश मुख्य सलाहकार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें