16वीं लोकसभा चुनाव के महासमर का बिगुल बज गया है। इस बार चुनाव कुल 9 चरणों में होंगे। हरियाणा में तीसरे चरण के तहत 10 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा।
आम चुनाव के कार्यक्रमों पर कयासबाजी का दौर खत्म करते हुए चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने दिया है।
पहले चरण का चुनाव 7 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 9 अप्रैल को, तीसरे चरण का चुनाव 10 अप्रैल को, चौथे चरण का 12 अप्रैल को, पांचवें चरण का 17 अप्रैल को, छठे चरण का 24 अप्रैल को, सातवें चरण का 30 अप्रैल को, आठवें चरण का 7 मई को और नवें चरण का 12 मई को होंगे। लोकसभा चुनाव की मतगणना 16 मई को होगी।
हरियाणा में यह होगी चुनावी प्रक्रिया
15 मार्च : अधिसूचना जारी
22 मार्च: नामाकंन भरने की अंतिम तारीख
24 मार्च: नामांकन की जांच
26 मार्च: नाम वापसी
10 अप्रैल: मतदान