कांग्रेस ने हरियाणा के सात उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। घोषणा शनिवार देर शाम की गई।
कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, हिसार से प्रो. संपत सिंह, करनाल से डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत से गोहाना के विधायक जगबीर मलिक, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी और फरीदाबाद से अवतार सिंह भड़ाना उम्मीदवार बनाए गए हैं। सिरसा, अंबाला और गुड़गांव सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं।
कांग्रेस ने छह में से पांच मौजूदा सांसदों को टिकट दे दी है। सिरसा के सांसद अशोक तंवर का नाम फिलहाल रोक लिया गया है।
पहले उन्हें अंबाला से चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही थी मगर ऐन वक्त पर तंवर ने सिरसा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।
केंद्रीय चुनाव समिति ने इसलिए अंबाला और सिरसा से कोई भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। गुड़गांव में भी पेंच फंसा हुआ है।