फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कल पहुंच जाएंगे चुनाव पर्यवेक्षक

Tue, 08 Apr 2014 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में नामांकन भरने के आखरी दिन आगामी बुधवार को सभी लोकसभा सीटों के लिए चुनाव पर्यवेक्षक पहुंच जाएंगे। पंजाब की तेहर सीटों में से अति संवेदनशील पटियाला, बठिंडा, फिरोजपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में 2-2, जबकि अन्य सीटों पर एक-एक जनरल पर्यवेक्षक तैनात होंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा तीन पुलिस पर्यवेक्षकों सहित एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी तैनात होंगे। पुलिस पर्यवेक्षक डिवीजन लेवल पर जालंधर, पटियाला और बठिंडा में तैनात रहेंगे तथा पुलिस की तैनाती संबंधी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। चुनाव से संबंधित पुलिस अमले की तैनाती का सारा कम इन्हीं की निगरानी में होगा।

मजीठिया, अयाली पर शिकायतों की रिपोर्टें आयोग को भेजीं
मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने यूथ अकाली दल अध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठिया और लुधियाना से शिअद प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली के खिलाफ मिली शिकायतों पर संबंधित जिलों के डीसी की रिपोर्ट आयोग को भेज दी हैं। दोनों डीसी की ओर से अपनी रिपोर्टों में दोनों नेताओं को क्लीन चिट दी गई है।
विज्ञापन


मजीठिया के खिलाफ शिकायत थी कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया, जबकि अयाली पर अधिकारियों को धमकाने का आरोप था। सीईओ कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार आगे की कार्रवाई आयोग से निर्देश मिलने के बाद ही होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें