फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : चंडीगढ़ में होम वोटिंग शुरू, सेक्टर-27 में 90 साल के जसपाल सिंह ने डाला पहला वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर होम वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीरवार को सेक्टर-27 में रहने वाले जसपाल सिंह (90) ने पहला वोट डाला। बैलेट पेपर के माध्यम से डाले गए वोट की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई। मतदान केंद्र की तरह ही वोट डालने के दौरान पूरी गोपनीयता बरती गई। अब अगले कुछ दिनों में 633 लोग होम वोटिंग के माध्यम से वोट डालेंगे।जसपाल सिंह के पोते रनजोत सिंह ने बताया कि उनके दादा की उम्र काफी ज्यादा है इसलिए उन्होंने होम वोटिंग का विकल्प चुना था। बुधवार को उन्हें चुनाव आयोग की तरफ से फोन आया था कि वीरवार को सुबह 11 बजे मतदान के लिए घर पर आएंगे। वीरवार को चुनाव आयोग के 10 से 15 कर्मचारी सुबह 11 बजे उनके घर पर पहुंचे। जिस तरह से किसी मतदान केंद्र पर गोपनीयता के साथ वोट डाला जाता है। वैसे ही टीम के पास बॉक्स मौजूद थे। परिवार के अन्य लोगों को दूसरी तरफ किया गया और फिर उनके दादा जसपाल सिंह ने सेक्टर-27 स्थित अपने घर पर ही बैलेट पेपर के माध्यम से वोट किया। पहले बॉक्स को उनके सामने सील किया गया और फिर उसे बैलेट पेपर को उसमें डाला गया। पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। पहले दिन 114 वरिष्ठ नागरिकों और 21 विकलांग व्यक्तियों सहित 135 मतदाताओं ने वोट डाला। आरओ विनय प्रताप सिंह ने कहा कि घर पर मतदान प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे शुरू होकर शाम 5:00 बजे समाप्त हुई। मतदान अधिकारियों की टीम में एक माइक्रो-ऑब्जर्वर, वीडियोग्राफर और पुलिस अधिकारी शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 27 मई तक जारी रहेगा और यदि आवश्यक हुआ तो दूसरे दौरे के लिए अतिरिक्त दो दिन आरक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन


एक जून से पहले पूरी हो जाएगी होम वोटिंग की प्रक्रिया
चुनाव आयोग ने पहली बार 85 वर्ष की उम्र से ज्यादा के लोग और 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांग्ता वाले मतदाताओं को घर से वोट करने की सुविधा दी है। इस सुविधा का का लाभ लेने के लिए चंडीगढ़ के 633 मतदाताओं ने आवेदन किया है। इन सभी को चुनाव आयोग की तरफ से तिथि और समय का आवंटन किया गया है। आवंटित दिन और समय पर चुनाव आयोग की टीम मतदाता के घर पहुंच रही है और फिर उनसे बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डलवाया जा रहा है। हम वोटिंग की प्रक्रिया एक जून से पहले पूरी कर ली जाएगी। बैलेट पेपर के माध्यम से डाले इन वोट की गिनती भी चार जून को ही होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें