फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः भाजपा में शामिल हुईं पैरालंपियन दीपा मलिक, इनेलो विधायक रहे केहर सिंह रावत

Mon, 25 Mar 2019 04:27 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पैरालंपियन दीपा मलिक
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के तैयारियों के बीच पैरालंपियन दीपा मलिक और हथीन से इनेलो विधायक रहे केहर सिंह रावत भाजपा में शामिल हो गए हैं। हरियाणा के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन और पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने दोनों को पार्टी में शामिल कराया। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में शाम 4 बजे दोनों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन


बता दें कि इनेलो का परिवारिक विवाद जब से शुरू हुआ है, तब से पार्टी के मुसीबतों का दौर झेल रही है। पार्टी ने अभय चौटाला के दोनों बेटों दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को जब से बाहर निकाला है, उसके बाद से ही उठापटक जारी है। इनेलो छोड़ कर कुछ विधायक दुष्यंत की नई पार्टी जनता जननायक पार्टी में तो कुछ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें