गौरतलब है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी सिद्धू की काफी डिमांड थी। उन्होंने कई दिनों तक लगातार प्रचार किया था, जिससे उनके गले में तकलीफ भी हो गई थी। दिलचस्प है कि सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर चंडीगढ़ से टिकट मांग रही थीं, जिसके नहीं मिलने पर सिद्धू नाराज थे। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के गुट के साथ भी उनकी नहीं बन रही है।
मोगा में राहुल की रैली में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। इसे लेकर सिद्धू ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जताई थी। वहीं, परगट सिंह जालंधर में चौधरी संतोख को टिकट दिए जाने से नाराज हैं। वह टिकट के दूसरे दावेदार मोहिंदर सिंह केपी की हिमायत कर रहे हैं। इसलिए दोनों के ही चुनाव के दौरान पंजाब से बाहर रहने की संभावना है।