फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: अमरिंदर सिंह के लिए नाक का सवाल बनी पटियाला सीट, होगी कांटे की टक्कर

Wed, 27 Mar 2019 09:59 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में पटियाला सीट सभी पार्टियों के लिए नाक का सवाल मानी जा रही है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिला होने के कारण यह इस बार की हॉट मानी जा रही है। पटियाला में जीत हासिल करना कैप्टन की प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी परनीत कौर को आप के धर्मवीर गांधी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


इसलिए इस बार कांग्रेस इस सीट से पूरा जोर लगाएगी। वहीं बाकी पार्टियों के लिए भी इस सीट से जीत हासिल करके अपनी साख बनाना प्रमुख रहेगा। यहां से कांग्रेस की तरफ से जहां कैप्टन की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर का नाम संभावित उम्मीदवार के तौर पर सामने आ रहा है, लेकिन कांग्रेसी नेता काका रणदीप सिंह ने भी अपनी दावेदारी जता रखी है।

वहीं शिरोमणि अकाली दल की तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा पर दांव खेला जा सकता है। आम आदमी पार्टी के बागी सांसद धर्मवीर गांधी भी अपनी पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। परनीत कौर और सुरजीत सिंह रखड़ा ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। मीटिंग और सभाएं करके दोनों नेताओं द्वारा जनसमर्थन जुटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित उम्मीदवारों की नब्ज टटोलने में जुटी आप

आम आदमी पार्टी पटियाला सीट से संभावित उम्मीदवारों की नब्ज टटोलने में जुट गई है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा पटियाला पहुंचे और उन्होंने पटियाला सीट से संभावित उम्मीदवारों के साथ बंद कमरे में मीटिंग की। बैठक में कुंदन गोगिया, नीना मित्तल और हरी सिंह टोहड़ा मौजूद रहे। चौथे संभावित उम्मीदवार कर्नल भलिंदर सिंह मीटिंग में शामिल नहीं हो सके।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मीटिंग में यह जानकारी ली गई कि किस उम्मीदवार का वोट बैंक कितना है और उसका आम लोगों में कितना आधार है। इसके साथ ही उम्मीदवार के वित्तीय पक्ष पर भी गंभीरता के साथ विचार किया गया। चीमा ने कहा कि जल्द ही पटियाला से उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया जाएगा।

अगर आप के इन चार संभावित उम्मीदवारों की बात की जाए, तो कुंदन गोगिया ने अन्ना हजारे आंदोलन से काम शुरू किया हुआ है। वह आप के जिला कनवीनर भी रह चुके हैं। जबकि कर्नल भलिंदर सिंह जिला प्रमुख के पद पर रह चुके हैं। हरी सिंह टोहड़ा एक मुलाजिम नेता के तौर पर जाने जाते हैं। नीना मित्तल राजपुरा हलके से संबंध रखती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें