फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: हुड्डा परिवार 62 साल बाद रोहतक में बाहर लड़ेगा चुनाव, 23 चुनाव सात में मिली हार

Mon, 22 Apr 2019 12:04 PM IST
खुशबू गोयल विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हुड्डा परिवार 62 साल बाद वर्तमान रोहतक लोकसभा क्षेत्र से बाहर चुनाव लड़ेगा। परिवार ने आज तक 91 साल में 23 चुनाव लड़े और सात में हार मिली है। आखिरी बार 1957 में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उस समय सोनीपत जिला रोहतक लोकसभा क्षेत्र में ही शामिल था।
विज्ञापन


1977 में सोनीपत को जींद जिले के तीन हलके जींद शहर, जुलाना व सफीदों के साथ मिलाकर अलग लोकसभा क्षेत्र बना दिया गया। प्रदेश की सियासत में हुड्डा परिवार दूसरा सबसे पुराना परिवार है। 1923 में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दादा मातूराम ने स्वराज पार्टी के टिकट पर पंजाब कौंसिल का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके थे।

1952 और 1957 में चौधरी रणबीर सिंह रोहतक लोकसभा से सांसद बने। इसके बाद 1991 में ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उससे पहले ही सोनीपत अलग हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल रह चुके हैं सोनीपत व रोहतक से सांसद

जननायक ताऊ देवीलाल 1980 में जनता दल (सेक्यूलर) की टिकट पर सोनीपत से सांसद बने थे। इसके बाद 1989 में रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और विजयी रहे। हालांकि रोहतक से 1991,1996 और 1998 में भूपेंद्र हुड्डा से हार गए थे।

जाटलैंड में हुड्डा परिवार की भाजपा के पंडित उम्मीदवारों से सीधी टक्कर
भाजपा ने सोनीपत सीट पर ब्राह्मïण समुदाय के रमेश कौशिक और रोहतक से अरविंद शर्मा को मैदान में उतारा हुआ है। जबकि कांग्रेस ने रोहतक से निवर्तमान सांसद दीपेंद्र हुड्डा और अब सोनीपत से उनके पिता भूपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा है। इस तरह भाजपा के दो पंडित प्रत्याशियों की कांग्रेस के पिता-पुत्र से सीधी टक्कर रहेगी।

15 साल बाद भूपेंद्र हुड्डा लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आखिरी बार 2004 में रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु को हराया था। 2005, 2009 व 2014 में गढ़ी सांपला-किलोई से ही विधानसभा चुनाव लड़ा है। अब 15 साल बाद लोकसभा चुनाव में उतरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें