पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : ANI
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तमाम एजिक्ट पोल्स को नकार दिया है। एग्जिट पोल्स की विश्वासनीय पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये सही नहीं होते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य में काफी अच्छी हालत में है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पार्टी इस लोकसभा चुनाव में पंजाब में बहुत बेहतर स्थिति में है। वह राज्य में 9-10 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि मतदाताओं का झुकाव इशारा कर रहा है कि लोग देश के लोकाचार को कायम रखना चाहते हैं। लेकिन बीजेपी और एनडीए इसे तोड़ने की कोशिश में लगा है।