फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने भाजपा के लिए आसान कर दी राह, अब पार्टी करेगी नए सिरे से मंथन

Thu, 04 Apr 2019 02:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के दिग्गज - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कांग्रेस ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करके भाजपा के कोटे की सीटों पर राह आसान कर दी है। अब पार्टी को टिकट वितरण में काफी आसानी होगी। उसके पास कांग्रेस कैंडिडेट को मिलने वाले रिस्पॉन्स का आकलन करने का भी समय रहेगा। कांग्रेस ने मंगलवार को गुरदासपुर से सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत औजला और होशियारपुर से डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को टिकट देने का एलान किया है। जाखड़ और औजला सिटिंग एमपी हैं, दोनों ही उपचुनाव में जीते थे।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा में नए सिरे से उम्मीदवारों पर मंथन शुरू हो गया है। अमृतसर में भाजपा को कैंडिडेट नहीं मिल पा रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने अरुण जेटली जैसे हैवी वेट  लीडर को उम्मीदवार बनाया था, आसान चुनाव लग रहा था। पर ऐन मौके पर कांग्रेस ने ट्रंप कार्ड खेलते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह को उतार दिया और जेटली हार गए थे। इस वजह से सेलेब्रिटी अमृतसर के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। पर अब पार्टी को उम्मीद है कि सेलेब्रिटी मिल सकते हैं।

पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि केंद्रीय राज्यमंत्री हरदीप पुरी भी औजला पर भारी पड़ सकते हैं। प्रदेश नेतृत्व अमृतसर से बाहरी उम्मीदवार की मांग कर रहा है। इसी तरह गुरदासपुर में भी सेलेेब्रिटी की मांग की जा रही है। जबकि, स्थानीय दावेदारों में कविता खन्ना मजबूत हैं, अश्वनी शर्मा भी हैं। जाखड़ का टिकट घोषित होने के बाद भाजपा नए सिरे से सर्वे करवा कर यह देखना चाहती है कि कविता सीट निकाल पाएंगी या नहीं। उसके बाद उम्मीदवार पर फैसला होगा।
विज्ञापन


होशियारपुर में विजय सांपला के मुकाबले विधायक सोम प्रकाश की चुनौती है। लेकिन पार्टी में एक और अटकल चल रही है कि हरिंदर खालसा को भी यहां लाया जा सकता है। हालांकि इस अटकल के विरोधी इसे यह कह कर खारिज करते हैं कि होशियारपुर हिंदू सीट है। खालसा 2014 में आप के टिकट पर फतेहगढ़ साहिब से जीते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें