वर्ष 2014 में जीत चुके 10 सांसद दोबारा चुनावी मैदान में है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक बीते पांच बरस में दोबारा मैदान में उतरे सांसदों की संपत्ति में औसतन 10.85 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। एडीआर के मुताबिक, शिअद के दो सांसदों की संपत्ति औसत 88.58 फीसदी, कांग्रेस के पांच सांसदों की संपत्ति 3.84 फीसदी बढ़ी है। जबकि आप के दो सांसदों की संपत्ति 35 प्रतिशत घटी है।
54 प्रतिशत उम्मीदवार पांचवीं से 12वीं तक शिक्षित
-277 में 149 यानी 54 प्रतिशत उम्मीदवार पांचवीं से 12वीं तक शिक्षित है। 95 उम्मीदवार स्नातक या उससे अधिक पढ़े लिखे है। जबकि 18 प्रत्याशी अशिक्षित और 06 केवल साक्षर है।
आयु की स्थिति
25-50 वर्ष : 170
51-80 वर्ष : 103
80 से अधिक: 01
उम्र नहीं बताई : 03