फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरामुखी राम रहीम को माफी वाले दस्तावेज जांच कमेटी को सौंपे गए, बढ़ेंगी सुखबीर बादल की मुश्किलें

Sun, 24 Mar 2019 10:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को माफी दिए जाने वाले दस्तावेज जांच कमेटी को सौंप दिए गए हैं। ऐसे में अब लोकसभा चुनाव से पहले सुखबीर बादल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तख्त श्री पटना साहिब के निवर्तमान जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने सात सदस्यीय कमेटी को दस्तावेज सौंपे। ज्ञानी इकबाल सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अकाली दल को पंथक कटघरे में खड़ा करने की कोशिशों ने शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के लिए नई चुनौती पैदा कर दी है।
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पांच सिंह साहिबान की बैठक में ज्ञानी इकबाल सिंह पर लगे आरोपों की जांच सात सदस्यीय कमेटी को सौंपी थी और जांच करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। इसी कमेटी की रिपोर्ट को आधार बना ज्ञानी इकबाल सिंह के विरुद्ध एक सख्त निर्णय लिया जा सकता है, ताकि ज्ञानी इकबाल सिंह को धार्मिक कटघरे में खड़ा करके उनकी पंथक मान्यता को और चोट पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

इकबाल सिंह को तलब किया जा सकता है

ज्ञानी इकबाल सिंह पर शादीशुदा होने के बावजूद धोखे से दूसरी शादी करने का आरोप है। तख्त साहिब के जत्थेदार की सेवा के दौरान आचरणहीनता के आरोप भी हैं। इनका जवाब देने के लिए अकाल तख्त साहिब पर इकबाल सिंह को तलब किए जाने की भी संभावना है।

पूर्व जत्थेदार ने कहा, पत्र में माफी का कोई जिक्र नहीं
ज्ञानी इकबाल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद खुलासा किया था कि डेरा साध द्वारा भेजे गए पत्र में माफी का कोई उल्लेख नहीं है। लोकसभा चुनाव के बीच पांच सिंह साहिब की एक बैठक इस मुद्दे पर होनी है। ज्ञानी इकबाल सिंह के खुलासे और सिंह साहिब की बैठक के नतीजों का प्रभाव अकाली दल की राजनीति पर पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें