प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मोदी न रुकने वाला है और न झुकने वाला। भ्रष्टाचार और गंदगी की सफाई का अभियान आपके आशीर्वाद से इसी तेजी से आगे बढ़ेगा। इतिहास का हवाला देकर गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों के लिए वर्ष 1947 से देश का इतिहास शुरू होता है और वह भी बस एक ही परिवार से शुरू होता है।
एक परिवार के लोगों ने इतिहास की जड़ों को काटने का काम किया। इतिहास की जड़ों को काटकर इतिहास नहीं बना सकते। इतिहास की जड़ों से रस लेकर ही सभ्यताएं फलती-फूलती हैं।
पीएम मोदी की कुरुक्षेत्र रैली
देश भर से आईं स्वच्छता गृहियों से प्रधानमंत्री बोले कि जब उन्होंने लाल किले से शौचालय की बात की तो उनका मजाक बनाया गया। कई लोगों ने अभियान को लेकर सीधे मुझ पर अपमानजनक टिप्पणियां की। इसके बावजूद सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होने वाले लोगों का तंज न सुनकर मैं स्वच्छता अभियान में जुट गया।
परिणामस्वरूप आजादी के बाद जहां समूचे देश में 40 फीसदी स्वच्छता को साढ़े चार साल में बढ़ाकर 98 प्रतिशत कर दिया। देश भर में 10 करोड़ शौचालय, 5.56 लाख गांवों को खुले से शौचमुक्त बनाया। इससे देश में स्वच्छता के लिए मानस बना और इस अभियान से जुड़कर 45 लाख लोगों को रोजगार मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वच्छ शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चार साल से चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन से देश भर में तीन लाख लोगों की जिंदगी बचाना संभव हो पाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूओ) के आंकड़े का हवाला उन्होंने अपने भाषण में दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक जिंदगी बचाना भी बड़ा पुण्य का कार्य है, लेकिन इतने बड़े स्तर पर यह कार्य देश की महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों से ही संभव हो पाया है।
स्वच्छता अभियान से डायरिया जैसी घातक बीमारी से बचने की संभावना बनी है। भविष्य में यह अभियान ओर भी तेज करना होगा, ताकि देश के हर गरीब व मध्यम वर्ग के व्यक्ति का जीवन सुगम हो सके। मोदी ने आह्वान किया कि इस अभियान के चलते देश भर में जागरूकता बढ़ी है तो करोड़ों शौचालय बने है। इन शौचालयों को पूर्ण इस्तेमाल भी हमें करना होगा।