फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: यहां चुनाव के बीच चल रहा पैसे और नशे का खेल, अब तक 146.92 करोड़ की ड्रग्स, शराब और नकदी जब्त

Thu, 04 Apr 2024 09:38 AM IST
शाहरुख खान राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़।

सार

लोकसभा चुनाव में पैसे और नशे का खेल खूब चल रहा है। अब तक 146.92 करोड़ रुपये की ड्रग्स, शराब और नकदी जब्त की जा चुकी है। तरनतारन जिला सबसे आगे है, यहां 36.75 करोड़ रुपये की जब्ती हुई है। चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां इस समय एक्शन मोड में हैं। इनके साथ ही अलग-अलग एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। चुनाव के दौरान पैसे व नशे का खेल खूब चलता है, जिसे रोकने के लिए ही एजेंसियों ने अपने निगरानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


सभी जिलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि अलग-अलग एजेंसियों ने अब तक 146.92 करोड़ रुपये की ड्रग्स, शराब व नकदी जब्त की है। 

चुनाव आयोग की तरफ से 16 मार्च, 2024 से लेकर 1 अप्रैल,2024 तक के आंकड़े जारी किए गए हैं। चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली के तहत ये सभी एजेंसियों की तरफ से कार्रवाई की जा रही है, जिसे चुनाव आयोग की तरफ से मॉनिटर किया जाता है। 
विज्ञापन


पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी एजेंसियों की तरफ से अवैध नशे व नकदी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जहां कहीं भी अवैध रूप से कैश को इधर-उधर से किया जाता है, तो विभाग की तरफ से इसे जब्त कर लिया जाता है।

संबंधित व्यक्ति की तरफ से पूर्ण कागजात पेश करने पर ही कैश को रिलीज किया जाता है। इसी तरह ड्रग्स व शराब की तस्करी पर भी विशेष नजर रखी जा रही है और इसे जब्त किया जा रहा है। सभी एजेंसियों की तरफ से आयोग को जब्त कैश व नशे का पूरी डिटेल भेजी जा रही है। 

 

एजेंसियों की तरफ से अलग-अलग जिलों में पकड़े गए 1.13 करोड़ रुपये कैश के संबंध में अभी जांच की जा रही है कि इसे जब्त किया जाए या नहीं। तरनतारन जिला में इसमें सबसे आगे है, जहां से एजेंसियों ने 36.75 करोड़ रुपये की ड्रग्स व नकदी जब्त की है।

एजेंसियों की तरफ से की गई कार्रवाई
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने इस अवधि के दौरान 5746.02 ग्राम ड्रग्स पकड़ी है, जिसकी कीमत 15.10 करोड़ रुपये है। इसी तरह नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 949.00 ग्राम ड्रग्स पकड़ी, जिसकी कीमत 1.99 लाख रुपये है। स्टेट पुलिस डिपार्टमेंट ने 1709,749.96 ग्राम ड्रग्स पकड़ी, जिसकी कीमत 92.39 करोड़ रुपये है। इसी तरह पुलिस डिपार्टमेंट ने 2.46 करोड़ रुपये की 366,979.29 लीटर शराब पकड़ी है। इसी तरह स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट ने 5 करोड़ रुपये की कीमत की 937,400.25 लीटर शराब पकड़ी है। इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 1.14 करोड़ व स्टेट पुलिस ने 53.45 लाख का कैश जब्त किया है।
विज्ञापन

पूरी प्रक्रिया की अब ऑनलाइन हो रही मॉनिटरिंग
आयोग की तरफ से चुनाव जब्त प्रबंधन प्रणाली की पूरी प्रक्रिया को अब ऑनलाइन मॉनिटर किया जा रहा है। पंजाब में इस लोकसभा चुनाव से इसे ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे अब अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से जब्त सामान की पुनरावृत्ति एंट्री की समस्या खत्म हो गई है। चुनाव के दौरान बीएसएफ, आईटीवीबी, एनसीबी, पुलिस, एक्साइज विभाग व उड़नदस्ते की तरफ से चुनाव के दौरान कई तरह की सामग्री जब्त की जाती है। इसमें नकदी, ड्रग, शराब समेत अन्य सामान शामिल है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें