फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में इस पार्टी ने घोषित किए सात उम्मीदवार, जल्द घोषणापत्र भी होगा जारी

Fri, 05 Apr 2019 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के सात प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। इसके साथ चंडीगढ़ संसदीय सीट और हरियाणा में एक सीट के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए।

विज्ञापन


पार्टी के अध्यक्ष पवन गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा और चंडीगढ़ प्रदेश के प्रमुख अजय चौहान ने कहा कि पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र कुछ दिन बाद जारी किया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि राजस्थान समेत पूरे देश में 50 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। 

पार्टी ने गुरुवार को नौ प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। इनमें पटियाला सीट से शिवाकांत पांडे, संगरूर से राजवीर कौर वर्मा, लुधियाना से देवेंद्र बगरिया, बठिंडा से सुखचैन सिंह भार्गव, फरीदकोट से सुखदेव सिंह भट्टी, खडूर साहिब से संतोख सिंह सुख और आनंदपुर साहिब से अश्विनी चौधरी के अलावा चंडीगढ़ से जगदीश निधान और हरियाणा में करनाल सीट पर मंजू शर्मा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें