फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल को झटका, शेर सिंह घुबाया ने छोड़ी पार्टी...निलंबित चल रहे थे

Mon, 04 Mar 2019 02:47 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
शेर सिंह घुबाया
विज्ञापन

फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया ने शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। घुबाया ने पार्टी प्रधान के नाम अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में रहते हुए उन्हें लगातार अनदेखा किया जा रहा था।

विज्ञापन


अपने निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में घुबाया ने कहा कि पार्टी में लगातार हो रही बेइंसाफी के कारण उन्होंने अचानक चुप रहना मुनासिब समझा। लेकिन जब हदें पार होने लगीं तो वह पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ खुलकर सामने आए। 

उन्होंने कहा कि 2009 में वह अपनी सीट छोड़कर पार्टी प्रधान को जलालाबद से चुनाव लड़ाने के लिए लाए थे। सुखबीर बड़े अंतर से चुनाव जीते थे। लेकिन इसके बाद लगातार उनका वोट अंतर नीचे गिरता गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुखबीर 18 हजार 500 वोट से ही जीते। घुबाया ने कहा कि अब लोगों का शिरोमणि अकाली दल से मोह भंग हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी प्रधान की मनमानियों के कारण टकसाली अकाली नेता पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। नई पार्टी में शामिल होने के बारे पूछे गए सवाल पर घुबाया ने कहा कि जो पार्टी अच्छा सम्मान देगी, उस पार्टी में ही जाएंगे। उनके बेटे दविंदर घुबाया फाजिल्का से कांग्रेस के विधायक हैं और उनका झुकाव तो कांग्रेस की ओर ही है। लेकिन आखिरी फैसला अभी बाकी है। 

सात मार्च को मोगा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली है। घुबाया ने भी बातों-बातों में संकेत दिए हैं कि उनका झुकाव कांग्रेस की ओर है। ऐसे में उम्मीद है कि सांसद घुबाया 7 मार्च को मोगा की रैली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 

घुबाया को निकालने का फैसला पहले ही हो चुका था : चीमा
अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी शेर सिंह घुबाया को निकालने का फैसला पहले ही कर चुकी थी। ऐसे में अब घुबाया को इस्तीफा देने की तकलीफ नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ वेतन की खातिर घुबाया कुर्सी से चिपके रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें